अजय राय हत्याकांड में वादी से हुई जिरह,अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 14 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की

WhatsApp Channel Join Now
अजय राय हत्याकांड में वादी से हुई जिरह,अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 14 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की

अजय राय हत्याकांड में वादी से हुई जिरह,अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 14 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की

जौनपुर,, 05 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जाैनपुर जिले की दीवानी न्यायालय में आजमगढ़ के लालगंज क्षेत्र स्थित ब्लॉक प्रमुख अजय राय हत्याकांड में सोमवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) सप्तम सुरेंद्र प्रताप यादव की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान मामले के वादी मुकदमा संजय राय से जिरह की गई। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 14 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की है।

सुनवाई के दौरान वादी पक्ष की ओर से अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह, राजेश कुमार राठौर, राकेश सिंह और संजय सिंह उपस्थित रहे। दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने अदालत में अपनी-अपनी पैरवी की। अदालत में सुनवाई के दौरान वादी पक्ष के अधिवक्ताओं और समर्थकों की भीड़ रही। अभियोजन के अनुसार, अजय राय की वर्ष 2003 में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पूर्व भी उन पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुए थे।मामले में अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को होगी।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story