संस्कृति विवि के विद्यार्थियों को क्राफ्ट ऐज एंड ट्रंकी कम्पनी ने दी नौकरी
मथुरा, 02 जून(हि.स.)। संस्कृति विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित भारतीय कम्पनी माई क्राफ्ट ऐज एंड ट्रंकी ने अपने यहां अच्छे वेतनमान पर नौकरी देने के लिए चयनित किया है। मंगलवार कैंपस प्लेसमेंट के दौरान विद्यार्थियों के इस चयन पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी है।
संस्कृति विवि के प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग विभाग के डाइरेक्टर सुबनोय ताल्लुकदार ने बताया कि कंपनी द्वारा त्रिस्तरीय चयन प्रक्रिया के उपरांत संस्कृति विवि के मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग के 15 विद्यार्थियों हर्ष सैंगर, अर्पित कुमार, अंकुल यादव, दिवाकर शर्मा, गौरव कुमार, यश श्रीवास्तव, शिवानी गौतम, सुहैल खान, अनुभव वर्मा, अवंत पांडे, चिराग शर्मा, अलायना यादव, अभिषेक श्रोत्रिय, पुनीत शर्मा, मोहित नंदन को अपने यहां अच्छे वेतनमान पर नौकरी दी है।
कैंपस प्लेसमेंट के लिए विश्वविद्यालय आई ‘क्राफ्ट ऐज एंड ट्रंकी’ कम्पनी से आए एचआर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कम्पनी रियल एस्टेट, निर्माण या इंटीरियर डिज़ाइनिंग से जुड़ी एक समाधान प्रदाता कंपनी है, जो ‘टर्नकी‘ आधार पर काम करती है। टर्नकी प्रोजेक्ट्स का अर्थः इस व्यवस्था के तहत कम्पनी प्रोजेक्ट की शुरुआत (डिज़ाइन) से लेकर अंत (चाबी सौंपने) तक की पूरी ज़िम्मेदारी खुद उठाती है। इसमें क्लाइंट को निर्माण या सजावट के दौरान होने वाली भागदौड़ से मुक्ति मिल जाती है।
कम्पनी का मुख्य कार्य इंटीरियर और बाहरी डिज़ाइनिंग, घर, ऑफिस या व्यावसायिक जगहों के लिए स्पेस प्लानिंग और आकर्षक डिज़ाइन तैयार करना है । कम्पनी सिविल और निर्माण कार्य के तहत संरचनात्मक निर्माण, रेनोवेशन (नवीनीकरण) और इंजीनियरिंग से जुड़े काम। पूर्ण फिट-आउट के तहत फॉल्स सीलिंग, फ़्लोरिंग, कस्टम फ़र्नीचर, और अन्य फिनिशिंग का काम, मटीरियल की खरीद से लेकर मजदूरों के प्रबंधन और गुणवत्ता नियंत्रण की पूरी निगरानी करती है। संस्कृति विवि की सीईओ श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, कुलपति डा. एमबी चेट्टी ने विद्यार्थियों के इस चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

