मॉडिफाइड बाइकों पर कसा शिकंजा, 52 दोपहिया वाहनों के काटे ई-चालान, तीन बाइक सीज

WhatsApp Channel Join Now
मॉडिफाइड बाइकों पर कसा शिकंजा, 52 दोपहिया वाहनों के काटे ई-चालान, तीन बाइक सीज


- अभियान के दौरान बाइक सवार 1857 संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया

मुरादाबाद, 21 नवंबर(हि.स.)। मुरादाबाद महानगर में मॉडिफाइड साइलेंसर और नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ाई जा रही मॉडिफाइड बाइकों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने नाकाबंदी अभियान चलाया। शनिवार की दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक शहर के नौ थाना क्षेत्रों में पुलिस ने बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की। इस दौरान बाइक सवार 1857 संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 52 ई-चालान किए गए, जबकि तीन वाहनों को सीज किया गया।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि अभियान में सबसे अधिक 570 लोगों की जांच सिविल लाइन थाना क्षेत्र में की गई। इसके अलावा कटघर में 280, पाकबड़ा में 188, मुगलपुरा में 242, कोतवाली में 132, गलशहीद में 140, नागफनी में 106, मझोला में 112 और मूंढापांडे में 87 संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया गया। इस अभियान के दौरान 34 पुलिस एक्ट के तहत 61 लोगों के चालान किए गए। इनमें सबसे अधिक 45 चालान नागफनी और 14 मझोला थाना क्षेत्र में हुए। ई-चालान के साथ तीन वाहन सीज भी किए गए।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781179 Articles

Share this story