बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे पर चार डम्पर सीज, 1.32 लाख जुर्माना वसूला

WhatsApp Channel Join Now
बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे पर चार डम्पर सीज, 1.32 लाख जुर्माना वसूला


औरैया, 27 फरवरी (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अवैध खनन और अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दाैरान कई वाहनों की तलाशी ली गई, जिनमें से चार डम्पर अवैध रूप से खनिज परिवहन करते पाए गए। संबंधित वाहन चालकों ने खनिज से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर अवैध परिवहन की पुष्टि होने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों डम्परों को सीज कर दिया।

उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा ने बताया कि एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे डम्परों और अन्य भारी वाहनों को रोककर उनके परिवहन प्रपत्र, खनिज पास तथा लोड सामग्री की गहन जांच की गई। इस दौरान चार डम्पर अवैध रूप से खनिज परिवहन करते पाए गए। संबंधित वाहन चालकों ने खनिज से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। प्रथम दृष्टया अवैध परिवहन की पुष्टि होने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों डम्परों को सीज कर दिया।

चारों वाहनों पर 1 लाख 32 हजार रुपये का जुर्माना जमा कराया गया। साथ ही आगे की वैधानिक कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है। अभियान में खनन विभाग की टीम भी मौजूद रही, जिसने खनिज की प्रकृति और मात्रा की जांच कर रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के प्रमुख मार्गों, नदियों के किनारे और संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित सघन चेकिंग अभियान चलाए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध खनन और परिवहन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें, ताकि प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story