देश में गाय की रक्षा नहीं तो भागवत कथा सुनना व्यर्थ : आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण

WhatsApp Channel Join Now
देश में गाय की रक्षा नहीं तो भागवत कथा सुनना व्यर्थ : आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण


देश में गाय की रक्षा नहीं तो भागवत कथा सुनना व्यर्थ : आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण


गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए : आचार्य मिथिलेशनंदिनीशरण

मुरादाबाद, 06 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट के सभागार में आयोजित भागवत सप्ताह के पांचवें दिन शनिवार को अयोध्या से आए आचार्य मिथिलेशनंदिनीशरण महाराज ने कहा कि जिस देश में गाय को माता कहा जाता है, वहां गोहत्या करना असंवैधानिक होना चाहिए। यदि हमारे देश में गाय की रक्षा नहीं होगी तो भागवत कथा सुनना व्यर्थ है। हमें गोहत्या पर दु:खी होना चाहिए।

आचार्य मिथिलेशनंदिनीशरण महाराज ने आगे कहा कि धरती पर गौ माता का वध होना सबसे बड़ा कलंक है। जिस गौ माता के शरीर में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। आज उसी गौ माता को काटा जा रहा है। आचार्य ने कहा कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए। गौ हत्या करने वाले या गौ मांस का भक्षण करने वालों को दंडित किया जाए, तभी गौ माताएं सुरक्षित रह सकती हैं। जिस धरती पर श्रीकृष्ण ने गौ पालन और गौ चरण किया, वहीं आज गौ का वध होना दुर्भाग्यपूर्ण बात है। आज यदि हर घर में एक गौ माता का पालन अनिवार्य कर दें तो लाखों गौ माताएं सड़कों पर नहीं भटकेंगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story