सहायक अध्यापक भर्ती : 47 अभ्यर्थियों की हुई काउंसिलिंग, पदस्थापन 23 को

WhatsApp Channel Join Now
सहायक अध्यापक भर्ती : 47 अभ्यर्थियों की हुई काउंसिलिंग, पदस्थापन 23 को


प्रयागराज, 18 मार्च (हि.स.)। परिषदीय उच्च प्राथमिक स्कूलों में विज्ञान और गणित विषय की 29,334 सहायक अध्यापक भर्ती में चयनित 52 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय मम्फोर्डगंज में आज सुबह से शुरू हुई। जिसमें 47 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि पांच अभ्यर्थी काउंसिलिंग में शामिल नहीं हुए।

बीएसए अनिल कुमार ने बीईओ होलागढ लालजी शर्मा, बीईओ बहरिया शिव औतार, सैदाबाद बीईओ अखिलेश कुमार, बीईओ कौडिहार क्षमाशंकर और नगर क्षेत्र प्रतिभा सिंह ने अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की और उनके सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों को जमा कराया। अभ्यर्थियों ने अपने साथ लाये सभी मूल शैक्षिक, प्रशिक्षण अभिलेखों, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र व मूल पहचान पत्र (आधार कार्ड व पैन कार्ड) कार्यालय में जमा किया।

अभ्यर्थी 29,334 गणित और विज्ञान भर्ती के ऑनलाइन आवेदन की प्रति, रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने की रसीद व पूरित आवेदनपत्र की प्रति जमा किये। निर्धारित शपथपत्र एवं ऑफलाइन आवेदनपत्र भरकर जनपदीय चयन समिति के समक्ष उपस्थित हुए। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि जो अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल हुए हैं उनके प्रमाणपत्रों की जांच के बाद सम्भवतः सोमवार को पदस्थापन किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story