प्रयागराज में युद्ध के दृष्टिगत कंट्रोल रूम स्थापित
प्रयागराज, 07 मार्च (हि.स.)। पश्चिम एशिया देश में युद्ध के दृष्टिगत जनपद प्रयागराज में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
वर्तमान समय में जिला आपदा कंट्रोल रूम के सहायता नम्बरों पर कुल 128 व्यक्तियों की सूचना प्राप्त हुई है, जिसे राहत आयुक्त कार्यालय को अग्रिम कार्यवाही हेतु उपलब्ध कराया जा चुका हैं।
सूचना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने बताया है कि यदि आपके परिवार, रिश्तेदारी या परिचय का कोई व्यक्ति पश्चिम एशिया देशों में है, का विवरण (व्यक्ति का नाम, पिता का नाम, फंसे हुए व्यक्ति का मों०नं०, जनपद में व्यक्ति का निवास, वर्तमान में किस देश में फंसे है, विदेश जाने का उद्देश्य) आदि निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर तत्काल उपलब्ध करा सकते हैं :-
लैंड लाइन नंबर-0532-2641577,अन्य सहायता नंबर-0532-2641578मो०नं0-9454417588 एवं 7524921390 अन्य सहायता नंबर-1077 टोल फ्री नंबर है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

