निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर ठेकेदार की मौत

WhatsApp Channel Join Now
निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर ठेकेदार की मौत


नोएडा, 28 मई (हि.स.)। थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के सेक्टर 128 से स्थित निर्माणाधीन एक सोसाइटी में काम करते समय छठवीं मंजिल से एक ठेकेदार असंतुलित होकर नीचे गिर गए। इस घटना में उन्हे गंभीर चोट आई। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।

थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक सोमेश कुमार ने बताया कि प्रदीप सिंह पुत्र वकील सिंह कुलेसरा गांव में रहते थे। वह सेक्टर 128 से स्थित एक निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में ठेकेदार के रूप में काम करवा रहे थे। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को वह साइट पर खड़े थे तभी छठी मंजिल से असंतुलित होकर नीचे गिर गए। इस घटना में उन्हें गंभीर चोट आई। उनको उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story