सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया “संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस”

WhatsApp Channel Join Now
सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया “संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस”


मथुरा, 26 जुलाई(हि.स.)। डैम्पियर नगर स्थित समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पर रविवार शाम महानगर अध्यक्ष श्रीमती ऋतु गोयल के नेतृत्व में “संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस” का कार्यक्रम बड़े उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष श्रीमती ऋतु गोयल ने कहा कि आज दिल्ली में नौजवान छात्रों की जो जीत हुई है, वह केवल छात्रों की नहीं बल्कि भारतीय संविधान की जीत है। उन्होंने कहा कि संविधान हमें समानता, न्याय और अधिकारों का मार्ग दिखाता है तथा हम सभी को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलते हुए संविधान की रक्षा और उसके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के आदर्शों पर चलने तथा संविधान के सम्मान और उसकी मूल भावना की रक्षा के लिए सामूहिक संकल्प लिया।

इस दौरान मुख्य रूप से वल्लभभाई कुशवाहा, कोमल किशोर शर्मा, अनिल मिश्रा, इमरान अब्बास, मुन्ना मलिक, पवन चौधरी, विकास सिंह, कृष्णा यादव, रणबीर धनगर, राजेश यादव, राजेंद्र प्रसाद लोधी, दाऊदयाल शर्मा, योगेंद्र जसावत, गिरराज कश्यप, कदीर कुरैशी, जमील खान, शिवम शर्मा, नेत्रपाल, प्रीति सहित अन्य गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर इसे सफल बनाया।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Share this story