संविधान संवाद अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक

WhatsApp Channel Join Now
संविधान संवाद अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक


संविधान संवाद अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक


औरैया, 16 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर सोमवार को नेहरू इंटर कॉलेज, पढ़ीन दरवाजा में संविधान संवाद अभियान के तहत संवैधानिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश मयंक चौहान के आदेशानुसार आयोजित शिविर की अध्यक्षता प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रोमा गुप्ता ने की। इसमें विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के निर्माण, महत्व और नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी गई।

शिविर में न्यायिक अधिकारी अमन शुक्ला, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) ने विद्यार्थियों को संविधान निर्माण की ऐतिहासिक प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने संविधान सभा के गठन और उसकी भूमिका के साथ संविधान निर्माताओं के योगदान पर प्रकाश डाला। विशेष रूप से भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के महत्वपूर्ण योगदान की जानकारी देते हुए संविधान के निर्माण और अंगीकरण की प्रक्रिया समझाई।

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। इसमें निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता जैसे मूल्य प्रत्येक नागरिक के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। विद्यार्थियों को संविधान के प्रति सम्मान रखने और अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने की प्रेरणा दी गई।

सचिव रोमा गुप्ता ने भी संवैधानिक जागरूकता के महत्व पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप कुमार, शिक्षक विनोद कुमार, मोहम्मद नफीस, पीएलवी लालता प्रसाद, कार्यालय प्रभारी दिलीप कुमार और ऋषभ पोरवाल सहित विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी में संवैधानिक मूल्यों के प्रति समझ विकसित करना रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778041 Articles

Share this story