कांग्रेसी कार्यकर्ता 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की तैयारी में जुटे

कांग्रेसी कार्यकर्ता 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की तैयारी में जुटे
WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेसी कार्यकर्ता 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की तैयारी में जुटे


प्रयागराज, 10 फरवरी (हि.स.)। आगामी लोकसभा चुनाव के पूर्व राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर 18 फरवरी को प्रयागराज आ रहे हैं। इसके लिए कांग्रेसियों की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई है।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी के आगमन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी उसी दिन प्रयागराज से प्रतापगढ़ के लिए रवाना हो जायेंगे और देल्हूपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।

प्रदेश महासचिव ने बताया कि पार्टी के पदाधिकारियों की ओर से कुछ सूची बनायी जा रही है, जो राहुल गांधी से संवाद कर सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/पदुम नारायण

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story