दिल्ली ए आई समिट में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर देश को किया शर्मशार : चंचला शुक्ला

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली ए आई समिट में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर देश को किया शर्मशार : चंचला शुक्ला


दिल्ली ए आई समिट में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर देश को किया शर्मशार : चंचला शुक्ला


दिल्ली ए आई समिट में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर देश को किया शर्मशार : चंचला शुक्ला


गोरखपुर, 24 फ़रवरी (हि.स.)।

दिल्ली भारत मंडपम में आयोजित हुए ए आई समिट में कांग्रेसियों द्वारा अर्धनग्न होकर सुरक्षा घेरा तोड़कर विरोध प्रदर्शन करना देश को सर्मशार करने वाला कृत्य है। समिट में देश विदेश के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इससे देश की साख पर असर पहुँचा है। उक्त बातें भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंचला शुक्ला ने मंगलवार को मोर्चा की कार्यकर्तओं के साथ गोरखपुर महानगर के चेतना तिराहे पर विरोध प्रदर्शन कर मीडिया से मुखातिब होकर कहीं।

उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि देश का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, देश द्रोही कांग्रेस माफी माँगों माफी मांगों। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को इस शर्मनाक कृत्य से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि व देश की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है। कांग्रेस को इस कृत्य पर मांफी माँगनी चाहिये। उन्होंने कहा कि हम सभी के लिये राष्ट्रहित व देश का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए।

विरोध प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंचला शुक्ला के साथ जिला उपाध्यक्ष रेनू पाण्डेय, महमगर उपाध्यक्ष श्वेता श्रीवास्तव, मीरा दुबे, रत्नेश मौर्या, उषा चौहान, रचना गुप्ता, किरण दुबे, सपना श्रीवास्तव, शीला चौहान, इन्द्रकला साहनी, लीला श्रीवास्तव आदि उपस्थित थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story