कांग्रेस ने दी चेतावनी : मैदागिन पर राजीव गांधी की प्रतिमा के सामने से होर्डिंग हटाओ, वरना होगा आंदोलन

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। जिला कांग्रेस कमेटी के आरटीआई विभाग के जिला-चेयरमैन राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नगर निगम के आयुक्त से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मैदागिन चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा के सामने लगे सरकारी विज्ञापन के होर्डिंग को लेकर कड़ा विरोध जताया। 

कांग्रेस ने दी चेतावनी : मैदागिन पर राजीव गांधी की प्रतिमा के सामने से होर्डिंग हटाओ, वरना होगा आंदोलन

कांग्रेस नेताओं ने मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि प्रतिमा को होर्डिंग से ढकने से समाज में गलत संदेश जा रहा है और जनता में आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि 21 मई को स्व. राजीव गांधी का शहादत दिवस है, जब लोग प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। यदि होर्डिंग तत्काल नहीं हटाया गया, तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम और जिला प्रशासन की होगी।

कांग्रेस ने दी चेतावनी : मैदागिन पर राजीव गांधी की प्रतिमा के सामने से होर्डिंग हटाओ, वरना होगा आंदोलन

कार्यक्रम के संयोजक कीर्ति प्रकाश पांडेय रहे, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संजय निगम ने किया। इस मौके पर जितेंद्र सेठ, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, अफसर खान, आशीष केसरी, अनुपम राय, ज्योति शेखर सिंह, सुरेंद्र पांडेय, राजेंद्र श्रीवास्तव, गोपाल चौबे, विवेक सक्सेना, जितेंद्र मिश्रा, पवन टंडन, आनंद चौबे, रवि यादव, बब्लू यादव सहित कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।क्या नगर निगम समय रहते होर्डिंग हटाएगा, या वाराणसी में कांग्रेस का आंदोलन देखने को मिलेगा? यह देखना होगा।

कांग्रेस ने दी चेतावनी : मैदागिन पर राजीव गांधी की प्रतिमा के सामने से होर्डिंग हटाओ, वरना होगा आंदोलन

Share this story