केरल की जनता ने कांग्रेस की नीतियों पर जताया विश्वास, जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह : पवन गुप्ता

WhatsApp Channel Join Now
केरल की जनता ने कांग्रेस की नीतियों पर जताया विश्वास, जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह : पवन गुप्ता


कानपुर, 06 मई (हि.स.)। केरल की जनता ने कांग्रेस की नीतियों, विकास कार्यों और जनहितकारी सोच पर विश्वास जताया है और दस साल बाद पार्टी की सत्ता में वापसी हुई है। यह जीत देशभर के कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और प्रेरणा का स्रोत है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वस्थ होकर घर लौटने से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। यह बातें बुधवार को कानपुर महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कही।

केरल में कांग्रेस की जीत पर कानपुर महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर तिलक हाल में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और पार्टी नेतृत्व को बधाई दी। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वस्थ होकर वापस लौटने पर भी खुशी जताई गई।

कानपुर महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए दस साल बाद सत्ता में वापसी की है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश पार्टी की नीतियों और कार्यशैली पर जनता के भरोसे को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिली है और यह जीत उसी का परिणाम है।

इस अवसर पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में एआईसीसी सदस्य प्रतिभा अटल पाल, राजेश गौतम, इकबाल अहमद, शंकर दत्त मिश्रा, पदम मोहन मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, जावेद उस्मानी, राकेश साहू, राम शंकर राय, शीलू श्रीवास्तव, विनोद अवस्थी, अमिताभ दत्त मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story