मनरेगा कानून में बदलाव के खिलाफ कांग्रेस का धरना, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
मनरेगा कानून में बदलाव के खिलाफ कांग्रेस का धरना, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन


मनरेगा कानून में बदलाव के खिलाफ कांग्रेस का धरना, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन


जौनपुर , 05 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) कानून में किए गए बदलाव के विरोध में गुरुवार को जौनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान महामहिम को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया।

धरने को संबोधित करते हुए डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से मनरेगा कानून को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और महिलाओं को मजबूरी में शहरी क्षेत्रों की ओर पलायन करना पड़ेगा।

धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा कानून को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग की।इस मौके पर प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह, पंकज सोनकर, डॉ. राकेश मिश्र मंगला गुरु, देवराज पांडेय, विनय तिवारी, राकेश सिंह डब्बू, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।-----

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story