कांग्रेस लगातार हमारी संस्कृति और सनातन मूल्यों पर कर रही हमला : अनंत ओझा

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस लगातार हमारी संस्कृति और सनातन मूल्यों पर कर रही हमला : अनंत ओझा


-5 नवम्बर को गाजियाबाद में होने वाली पदयात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा

मुरादाबाद, 03 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद जिला इकाई की बैठक मंगलवार शाम को बुद्धि विहार स्थित भाजपा कार्यालय पर सम्पन हुई। बैठक में 05 नवम्बर को

गाजियाबाद में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत होने वाली पदयात्रा एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशाल रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उप्र के सह प्रभारी अनंत ओझा ने विपक्षी दलों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस और उसका कुनबा लगातार हमारी संस्कृति और सनातन मूल्यों पर हमला कर रहा है, जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। सह प्रभारी ने आगे कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार की ताकत हमारे निष्ठावान और जमीन से जुड़े कार्यकर्ता हैं।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने बताया कि

05 नवम्बर को गाजियाबाद में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत होने वाली पदयात्रा में मुरादाबाद जिला इकाई के द्वारा 60 बसे लेकर जाई जाएंगी।

जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि जिस-जिस पदाधिकारी को जिनती बसों को जिम्मेदारी गई है वह उन सभी बसों के आने जाने की चिंता करे। पदयात्रा में समय से सुबह 11 बजे तक पहुंचने का अवश्य ध्यान रखे। सभी बसों व वाहनों की सूची अप-टू-डेट रखें।

बैठक में भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, जिला प्रभारी विकास अग्रवाल, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह, राजेश कुमार चुन्नू, अजय प्रताप सिंह, परमेश्वर लाल सैनी, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, श्याम रुहेला, जिला महामंत्री नवीन चौधरी ओमपाल सैनी, गजेंद्र चौधरी, आदेश चौधरी, चकित चौधरी, मयूर भाटिया, डॉ यशवीर सिंह लकी चौधरी, अरुण पंडित, विक्रांत चौधरी, काशीष चौहान, अनुज बिश्नोई, सिंपल चौहान, रविंद्र सिंह जाटव, अर्जुन चौधरी, विनोद सैनी, हेमंत चौधरी,सहित सभी जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771996 Articles

Share this story