कांग्रेस ने देश के संविधान की लगातार हत्या करने का कार्य किया : अरुण ओझा

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस ने देश के संविधान की लगातार हत्या करने का कार्य किया : अरुण ओझा


मुरादाबाद, 02 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी उप्र के प्रदेश सह प्रभारी अरुण ओझा सोमवार रात्रि में मुरादाबाद महानगर में पार्टी कार्यालय पर पहुंचे और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक की प्रस्तवना भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने रखीं। प्रदेश सह प्रभारी अरुण ओझा ने कांग्रेस ने देश के संविधान की लगातार हत्या करने का कार्य किया है।

प्रदेश सह प्रभारी अरुण ओझा का जीवन परिचय भाजपा महानगर महामंत्री विशाल त्यागी ने पढ़ा। भाजपा पश्चिम क्षेत्र के महामंत्री हरीश ठाकुर ने व्रत संकल्प लिया।

प्रदेश सह प्रभारी अरुण ओझा ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व सरकार ने वर्ष 1974 में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी। इसी कांग्रेस ने उप्र की चुनी हुई सरकार को गिराने का काम किया। ऐसी राजनैतिक पार्टियां आज संविधान को बचाने की दुहाई देते हुए दिल्ली में रैली कर रहीं है। कांग्रेस, सपा, टीएमसी, राजद, आप जैसे दल देश की जनता को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं और लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं।

05 नवंबर को गाजियाबाद में होने वाली लोकतंत्र बचाओ आराजकता हटाओ पदयात्रा में प्रत्येक बूथ से मतदाता, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, आम लोगों की सहभागिता हो। नवमतदाताओं को कांग्रेस, समाजवादी पार्टी द्वारा किए गए कुशासन के कार्यों से रूबरू कराएं। लोगों को बताएं वर्ष 2014 से पहले देश की स्थिति यूपीएससी सरकार में क्या थी, आतंकवाद, भ्रष्टाचार और घोटालों का बोलबाला था। इसी प्रकार लोगों को वर्ष 2017 से पूर्व उत्तर प्रदेश के जंगल राज की स्थिति से भी अवगत कराएं। समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में पूरे प्रदेश में अपराध का बोलबाला था और विकास के नाम पर शून्य था।

प्रदेश सह प्रभारी अरुण ओझा ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दो दिन पहले लखनऊ में आयोजित प्रदेश कार्य समिति की बैठक में 30 अक्टूबर 1990 की घटना का जिक्र करते हुए कहा था कि उस समय समाजवादी पार्टी सरकार ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया।

अरुण ओझा ने बताया कि प्रदेश कार्य समिति की बैठक में आगामी उप्र विधानसभा चुनाव-2027 को देखते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए पांच अहम लक्ष्य सौंपे गए जिसमें बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना अर्थात मेरा बूथ सबसे मजबूत करके दिखाना है। मंडल और जिला स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित हों, युवाओं, महिलाओं और नए मतदाताओं तक पार्टी की पहुंच बढ़ाना, प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी संवाद सुनिश्चित करना, कार्यकर्ता प्रशिक्षण और संगठनात्मक गतिविधियों की निरंतर समीक्षा करना।

1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष के हो रहे युवाओं के वोट बनवाएं, प्रत्येक शक्ति केंद्र को मजबूत बनाने के लिए 25 लोग की टीम मुस्तैद रहे, प्रत्येक बूथ पर चौपाल का आयोजन हो। लाभार्थियों, प्रबुद्धजनों, वरिष्ठ पदाधिकारियों से संपर्क बनाएं रखें।

बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने की संचालन महानगर महामंत्री विशाल त्यागी ने किया।

बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजू कालरा, नगर विधायक रितेश गुप्ता महापौर विनोद अग्रवाल, एमएलसी डॉक्टर जयपाल सिंह व्यस्त व गोपाल अंजान, गोसेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल, महानगर महामंत्री विशाल त्यागी, अमित शर्मा, शमी भटनागर, प्रांतीय परिषद सदस्य निमित जायसवाल, सह मीडिया प्रभारी भरत टंडन, पूर्व सांसद वीर सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश प्रिया अग्रवाल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख मनीष सिंह डॉ विशेष गुप्ता, शैलेंद्र सैनी, अश्वनी शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा व धर्मेंद्र मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771382 Articles

Share this story