इंडिया गठबंधन ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर फूंका पुतला

WhatsApp Channel Join Now
इंडिया गठबंधन ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर फूंका पुतला


औरैया, 01 मई (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिचौली में शुक्रवार को इंडिया गठबंधन के बैनर तले कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने दोपहर करीब 2 बजे नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरिता दोहरे ने किया। इस दौरान उनके साथ शैलेंद्र प्रजापति, दिलीप तिवारी, आशीष यादव, राजू दोहरे और रेशमा बेगम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आम जनता को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताते हुए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अंत में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रखने और जनता के हक की आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story