यूपी में मिशन 27 के लिए कांग्रेस ने 133 जिला व शहर अध्यक्षों का किया एलान

WhatsApp Channel Join Now
यूपी में मिशन 27 के लिए कांग्रेस ने 133 जिला व शहर अध्यक्षों का किया एलान


यूपी में मिशन 27 के लिए कांग्रेस ने 133 जिला व शहर अध्यक्षों का किया एलान


लखनऊ, 20 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी गुरुवार को जिला व शहर अध्यक्षों के नामों का एलान कर दिया। इस सूची में बेहतर काम करने वाले जिलाध्यक्षों को फिर से विश्वास जताया गया है तो वहीं सही से काम न करने वालों को बाहर का भी रास्ता दिखाया गया है। इन नामों का एलान पार्टी सचिव केसी वेणुगोपाल ने किया है।

लोकसभा चुनाव में मामूली जीत से कांग्रेस उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन को मजबूत बनाने की कवायद शुरु कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया है।

इसके साथ ही पार्टी ने महानगर अध्यक्ष के नाम का भी ऐलान किया है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में कांग्रेस ने अपने पदाधिकारी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने राजधानी लखनऊ में जिला अध्यक्ष की कमान रुद्र दमन सिंह को दी है। इसके साथ ही कानपुर में पुराने कांग्रेसी पवन गुप्ता पर भरोसा जताया गया है और उन्हे महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में महानगर अध्यक्ष पद पर राघवेन्द्र चौबे और जिलाध्यक्ष पद पर राजेश्वर पटेल को फिर से जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। यह दोनों प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के करीबी बताये जा रहे हैं। वहीं बस्ती में जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी विश्वनाथ चौधरी को सौंपी गई है और चित्रकूट में कुशल पटेल पर फिर विश्वास जताया गया है।

इनको मिली जिम्मेदारी

पार्टी ने अमरोहा में ओमकार कटारिया,सहारनपुर में संदीप राणा, शामली में अखलाक पहलवान, संभल में हाजी मोहम्मद तुर्की, मुरादाबाद में विनोद गुंबेर, हापुड़ में राकेश त्यागी, मेरठ में गौरव भाटी को अध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही अलीगढ़ में ठाकुर सोमवीर सिंह, गौतमबुद्ध नगर में दीपक भाटी, बागपत में लव कश्यप, कासगंज में राजेंद्र कश्यप, बुलंदशहर में जियाउर्रहमान, हाथरस में विवेक कुमार उपाध्याय,मथुरा में मुकेश धनगर, एटा में हाजी आशिक हुसैन और आगरा में रामनाथ सिकरवार को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / मो0 महमूद

Share this story