भाजपा प्रत्याशियों को निर्विरोध साधन समिति के अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई

WhatsApp Channel Join Now


प्रयागराज, 19 मार्च (हि.स.)। भगवतपुर विकासखंड महानगर के साधन समिति के भाजपा प्रत्याशियों को निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि भगवतपुर विकासखंड प्रयागराज के बमरौली से दीनानाथ कुशवाहा, मकनपुर से श्वेता सिंह, रहीमाबाद से अमित यादव, अकबरपुर कसेदा से रणजीत सिंह, उमरपुर से विपिन साहू, लखनपुर से कुलदीप सिंह साहू, भगवतपुर से रजनीश तिवारी, पीपलगांव से वंदना सिंह, नसीरपुर से शिवम ओझा नवनिर्वाचित निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं।

चुने हुए सभी निर्विरोध अध्यक्षों को भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, राजेश केसरवानी, चंद्रशेखर ओझा, रामजी शुक्ला, रामलोचन साहू, रॉबिन साहू,सुमन पटेल, भगवान दास, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, सचिन जायसवाल, सुभाष वैश्य, राजन शुक्ला, प्रमोद मोदी, अजय अग्रहरि, ज्ञान बाबू केसरवानी, आयुष अग्रहरि एवं महानगर मंडल के सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

Share this story