सड़क हादसे में हलवाई की मौत
Feb 23, 2026, 20:26 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
फर्रुखाबाद, 23 फरवरी( हि.स.)। सड़क हादसे में थाना मेरापुर के ग्राम रुकड़िया निवासी 55 वर्षीय रामबाबू हलवाई की मौत हो गई। हलवाई का काम करने वाले रामबाबू बाइक पर कारीगर रंजीत को बैठाकर गनेशपुर जा रहे थे। जब वह अचरा खलवारा मार्ग से गुजर रहे थे तभी ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए।
भतीजे धीरज ने रामबाबू को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, उपचार के दौरान रामबाबू की मौत हो गई। सीओ राजेश द्विवेदी ने साेमवार काे बताया कि घटना की सूचना मृतक के घर भेज दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

