मुरादाबाद में प्रतिमा विसर्जन के साथ बंगाली समाज के दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद में प्रतिमा विसर्जन के साथ बंगाली समाज के दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन


मुरादाबाद में प्रतिमा विसर्जन के साथ बंगाली समाज के दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन


मुरादाबाद, 20 अक्टूबर (हि.स.)। पीतलनगरी मुरादाबाद में बंगाली समाज द्वारा बीते पांच दिन से आयोजित हो रहे श्री दुर्गा महोत्सव का आज दशमी तिथि पर मूर्ति विसर्जन के साथ समापन हुआ। महानगर में विभिन्न स्थानों पर सजे दुर्गा पूजा के पंडालों में मंगलवार को सुबह सिंदूर उत्सव मनाया गया इसके बाद ढोल नगाड़ों और बैंड बाजों के साथ नाचते गाते हुए दुर्गा प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। बंगाली समाज के लोगों ने विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ दुर्गा प्रतिमा का रामगंगा नदी में विसर्जन किया।

रेलवे मनोरंजन सदन में सर्वजनीन बंगाली एसोसिएशन के तत्वाधान में मंगलवार को दुर्गापूजा महा दशमी का पूजन किया गया। और सिंदूर उत्सव का आयोजन हुआ। इसके बाद ढोल नगाड़ों के साथ मां दुर्गा प्रतिमा की विसर्जन यात्रा मनोरंजन सदन से शुरू होकर कपूर कंपनी, हैलट रोड, ताडीखाना, गुलजारीमल धर्मशाला, बुध बाजार, स्टेशन रोड, इंपीरियल तिराहे से होते हुए कांठ रोड एमडीए स्थित रामगंगा तट पर पहुंची। जहां विसर्जन से पूर्व पुरोहित जी द्वारा प्रतिमा का पूजन किया गया और सभी ने हाथ जोड़कर भूलवश हुई गलती की क्षमा प्रार्थना की। साथ ही देश, राज्य, घर-परिवार में सुख, समृद्धि, कल्याण की कामना करते हुए प्रतिमा का रामगंगा नदी में विसर्जन किया।

इस अवसर पर असित बनर्जी, सुदीप बनर्जी, प्रणब चक्रवर्ती, अरुण भट्टाचार्य, सौरभ चक्रवर्ती, सिमरन, अनीता, विशालनी, अभिजीत राय , सुजीत मल्लिक आदि मौजूद रहे। इसके अलावा अन्य दुर्गा पंजा पंडालों में भी सिंदूर उत्सव के बाद मां दुर्गा प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकालकर रामगंगा नदी में प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764060 Articles

Share this story