कमिश्नरेट वाराणसी का विशेष अभियान : अतिक्रमण पर 31 मुकदमे, 33 बिना नम्बर प्लेट वाहन सीज

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल के निर्देशन में शहर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत अतिक्रमण, गलत दिशा में वाहन संचालन तथा बिना नम्बर प्लेट वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल के निर्देशन में शहर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत अतिक्रमण, गलत दिशा में वाहन संचालन तथा बिना नम्बर प्लेट वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमणमुक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान सार्वजनिक मार्गों, बाजार क्षेत्रों और मुख्य सड़कों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाते हुए 31 अभियोग पंजीकृत किए गए।

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल के निर्देशन में शहर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत अतिक्रमण, गलत दिशा में वाहन संचालन तथा बिना नम्बर प्लेट वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

गलत दिशा में वाहन चलाते पाए गए 01 वाहन को सीज किया गया, 21 वाहनों का चालान किया गया तथा 08 व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।बिना नम्बर प्लेट संचालित 33 वाहनों को सीज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वैध नम्बर प्लेट का प्रयोग करें तथा सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण से बचें, जिससे शहर की व्यवस्था और सुरक्षा बनी रहे।

Share this story