लाइसेंस नवीनीकरण न कराने वाले शीतगृहों में भण्डारण पर लगेगी रोक, होगी विधिक कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now

फर्रुखाबाद, 13 नवम्बर (हि.स.)।

शीतगृह मालिक 31 दिसंबर तक लाइसेंस नवीनी करण करा ले अन्यथा लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी, राघवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जनपद के समस्त निजी शीतगृह स्वामियों एवं प्रबन्धकों को सूचित किया गया है कि शासनादेश के अनुपालन में वर्ष 2027 के लिए शीतगृह लाइसेंस का नवीनीकरण कराया जाना अनिवार्य है।

इस संबंध में अवगत कराया गया है कि शीतगृह लाइसेंस नवीनीकरण के लिए निर्धारित सामान्य तिथि 31 अक्टूबर तक थी। निर्धारित तिथि के उपरान्त अब विलम्ब शुल्क सहित दिनांक 31 दिसम्बर तक नवीनीकरण के आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जा सकते हैं। इसके लिए विभागीय वेबसाइट www.janhit.uphorticulture.in के माध्यम से आवेदन कर लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कराएं।

31 दिसम्बर के उपरान्त प्राप्त होने वाले नवीनीकरण आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा तथा संबंधित शीतगृह का लाइसेंस स्वतः निरस्त समझा जाएगा।

उन्होंने जनपद के समस्त निजी शीतगृह स्वामियों एवं प्रबन्धकों से अपील की है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर अपने शीतगृह लाइसेंस का नवीनीकरण अनिवार्य रूप से करा लें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776754 Articles

Share this story