लखनऊ में दूसरी संस्था के नाम से ईको गार्डन में प्रदर्शन करेगी काकरोच जनता पार्टी

WhatsApp Channel Join Now
लखनऊ में दूसरी संस्था के नाम से ईको गार्डन में प्रदर्शन करेगी काकरोच जनता पार्टी


लखनऊ, 12 जून (हि.स.)। काकरोच जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दूसरी संस्था के साथ मिल कर विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके लखनऊ पहुंच गये हैं। पार्टी के अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि 12 जून से लेकर 18 जून तक रोजाना सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक प्रदर्शन होगा। यह प्रदर्शन दिल्ली और पूणे में नीट पेपर लीक के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। इसमें भारी संख्या में लोगों से जुड़ने की अपील भी की गयी है। उल्लेखनीय है कि लखनऊ पुलिस की ओर से काकरोच जनता पार्टी को प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं मिली है। उसके बाद पार्टी ने नया रास्ता निकाला। इनके समर्थक एग्जामपुर नामक संस्था चलाने वाले विवेक कुमार को अनुमति मिली है। इनके साथ मिलकर अभिजीत दीपके प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन की अनुमति मिलने के बाद प्रदर्शनकारी ईको गार्डन पहुंचने लगे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story