सीएम योगी गीडा को देंगे 17,650 करोड़ के निवेश की सौगात

WhatsApp Channel Join Now

37वें स्थापना दिवस समारोह में पांच कंपनियों के साथ होगा निवेश का एमओयू

502 करोड़ रुपये की 104 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

औद्योगिक प्रदर्शनी, व्यापार मेला और बायर्स-सेलर्स मीट का भी करेंगे शुभारंभ

गोरखपुर, 28 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के 37वें स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ करेंगे। तीन दिवसीय यह आयोजन 29 नवंबर से एक दिसंबर तक चलेगा। समारोह में गीडा और धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए 17,650 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश का पांच कंपनियों के साथ एमओयू होगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री 502 करोड़ रुपये की 104 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात देंगे। औद्योगिक प्रदर्शनी सह व्यापार मेले और बायर्स-सेलर्स मीट का भी शुभारंभ होगा।

पांच कंपनियां करेंगी 17,650 करोड़ रुपये का निवेश

गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विशाल कुमार के अनुसार, स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष पांच कंपनियों के साथ निवेश संबंधी एमओयू का आदान-प्रदान किया जाएगा। प्रस्तावित निवेश हरित ऊर्जा, दवा निर्माण, धातु प्रसंस्करण, आसवनी और मत्स्य आहार उत्पादन जैसे क्षेत्रों में होगा।

इसमें एक्मे कंपनी ग्रीन अमोनिया परियोजना के लिए 16,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। सिम्बायोटिक थेराप्यूटिक्स प्राइवेट लिमिटेड की दवा निर्माण परियोजना के लिए 500 करोड़ रुपये, आर्बिट ग्रुप की आयरन, स्टील और एल्युमीनियम व्हील रोलिंग परियोजना के लिए 500 करोड़ रुपये तथा एसआर मदर्स नेचर डिस्टिलरीज की आसवनी परियोजना के लिए 500 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है। वहीं, दीपक नेक्सजेन फीड्स प्राइवेट लिमिटेड मत्स्य आहार उत्पादन परियोजना में 150 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इन परियोजनाओं से पूर्वांचल में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के साथ स्थानीय स्तर पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

502 करोड़ की 104 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री गीडा और धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र के लिए 104 विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। इनमें 188.84 करोड़ रुपये की 40 परियोजनाओं का लोकार्पण और 313.47 करोड़ रुपये की 64 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। परियोजनाओं के तहत सड़कों, विद्युत व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री 126.23 करोड़ रुपये के 19 सिविल कार्यों और 62.61 करोड़ रुपये के 21 विद्युत एवं अन्य कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वहीं, 272.30 करोड़ रुपये के 44 सिविल कार्यों और 41.18 करोड़ रुपये के 20 विद्युत एवं अन्य कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में औद्योगिक क्षेत्रों में चौड़ी सड़कों और विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े कार्यों के साथ श्रमिकों के लिए लेबर डॉरमेट्री का निर्माण भी शामिल है।

विदेश से भी आएंगे खरीदार, लगेंगे करीब 60 स्टॉल

स्थापना दिवस के अवसर पर औद्योगिक प्रदर्शनी सह व्यापार मेले और बायर्स-सेलर्स मीट का आयोजन भी किया जाएगा। इस बार पहली बार विदेश से खरीदार गीडा पहुंचेंगे। जापान, नेपाल, ऑस्ट्रिया, वियतनाम और श्रीलंका सहित कई देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा दिल्ली, पंजाब, मुंबई समेत देश के विभिन्न हिस्सों से भी खरीदार और कारोबारी प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

औद्योगिक प्रदर्शनी में करीब पांच दर्जन स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें गारमेंट पार्क और प्लास्टिक पार्क में तैयार उत्पादों के साथ फर्नीचर, स्टार्टअप और ओडीओसी (एक जिला, एक व्यंजन) से जुड़े उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य गीडा में निर्मित उत्पादों को नए बाजारों से जोड़ना और स्थानीय उद्यमियों को खरीदारों के साथ सीधे संवाद का अवसर उपलब्ध कराना है।

Live VNS Desk
Live VNS Desk

23836 Articles

Trusted Journalism | Unbiased Reporting | Responsible Editorial Team Since 2013, Live VNS Desk has been committed to delivering fair, factual, and public-interest journalism. Our experienced editorial team oversees the selection, writing, editing, verification, and publication of news content, ensuring accuracy, credibility, and editorial integrity. In today's evolving digital landscape, we embrace modern technology, including Artificial Intelligence (AI), whenever appropriate. However, AI is used solely to assist with content writing, language refinement, and editorial efficiency?not to manipulate facts, spread misinformation, or promote any particular political or ideological agenda. Our principle is simple: Technology can assist journalism, but editorial responsibility must always remain with humans. Every piece of content, including AI-assisted material, is subject to human editorial oversight to maintain journalistic standards. our mission is to provide readers with accurate, balanced, credible, and impartial news. We prioritize facts over sensationalism, transparency over manipulation, and public interest above all else

Share this story