गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पखारे चरण, कराया भोज

WhatsApp Channel Join Now
गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पखारे चरण, कराया भोज


नवरात्र में कन्या पूजन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग-याेगी

गोरखपुर, 27 मार्च (हि.स.)। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर शुक्रवार काे गोरखनाथ मंदिर में पीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने छोटी-छोटी कन्याओं के चरण पखारकर उनका पूजन-अर्चन किया और उन्हें भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई, तिलक लगाया और श्रद्धा भाव से उनके चरण धोए। इसके बाद कन्याओं को प्रसाद स्वरूप भोजन परोसा गया। मंदिर परिसर में इस धार्मिक आयोजन का विशेष महत्व रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस कार्यक्रम के साक्षी बने। इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नवरात्र में कन्या पूजन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है, जिसमें नारी शक्ति को देवी स्वरूप मानकर सम्मान दिया जाता है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना भी की।

गोरखनाथ मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी नवरात्र के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और पूजन कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story