दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट


लखनऊ, 18 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास 05 कालिदास मार्ग, लखनऊ पर शिष्टाचार भेंट की।इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान दोनों गणमान्य व्यक्तियों के बीच उत्तर प्रदेश और देश की राजधानी दिल्ली के विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू का लखनऊ आगमन पर स्वागत किया और उन्हें अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट किया।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story