मुख्यमंत्री योगी ने आग लगने से प्रभावित दुकानदारों को दी आर्थिक सहायता

WhatsApp Channel Join Now

गोरखपुर, 26 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार काे गोरखपुर महानगर के रायगंज में 10 मार्च को दुकान में आगे लगने से प्रभावित चार दुकानदारों को आर्थिक सहायता प्रदान की। इन दुकानदारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 9 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक दिए गए।

10 मार्च को आग लगने की घटना में रायगंज के हरिश्चंद्र गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, युवराज गुप्ता और ब्रजेश मणि गुप्ता की दुकान और आवासीय क्षेत्र में व्यवासायिक और गृहस्थी से जुड़े सामान का नुकसान हुआ। प्रभावितों को संबल प्रदान करने के मुख्यमंत्री ने गुरुवार दोपहर बाद गोरखनाथ मंदिर स्थित बैठक कक्ष में उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से हरिश्चंद्र गुप्ता व अमित कुमार गुप्ता को 5-5 लाख रुपये और युवराज गुप्ता व ब्रजेश मणि गुप्ता को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव व विधायक विपिन सिंह भी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story