वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण गोपाल पाण्डेय के निधन पर सीएम योगी ने जताया गहरा शोक

WhatsApp Channel Join Now
वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण गोपाल पाण्डेय के निधन पर सीएम योगी ने जताया गहरा शोक


गोरखपुर, 27 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण गोपाल पाण्डेय के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख एवं शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने उनके सुपुत्र एवं सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता श्रद्धानन्द पाण्डेय को रविवार एक शोक संदेश प्रेषित कर अपनी भावपूर्ण संवेदनाएं व्यक्त कीं। अपने शोक संदेश में सीएम योगी ने कहा कि पिता का निधन किसी भी पुत्र के लिए अपूरणीय क्षति एवं अत्यंत पीड़ादायक होता है। उन्होंने कहा कि कृष्ण गोपाल पाण्डेय श्रीगोरखनाथ मंदिर के अनन्य भक्त थे और लम्बे समय से मंदिर से जुड़े रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महायोगी गुरु गोरखनाथ से प्रार्थना की है कि वे दिवंंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में चिर-शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख व पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story