मुख्यमंत्री योगी ने इटावा और चंदाैली समेत कई जिलों में फसलाें में आग लगने की घटनाओं का लिया संज्ञान, मुआवजा देने के निर्देश
किसानों को राहत देने के काम में नहीं होनी चाहिए कोई ढिलाई : मुख्यमंत्री
लखनऊ , 15 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली, इटावा, चंदाैली समेत कई जिलाें में फसल में आग लगने की घटनाओं का लिया संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर नुकसान का आकलन कर किसानों को उचित मुआवजा प्रदान करें। इसके लिए संबंधित बीमा कंपनियों से समन्वय बनाते हुए तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संबंधित जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि हर हाल में नुकसान का आकलन कर पीड़ित पक्ष को मुआवजा दिया जाये और अगर किसी भी पीड़ित किसान को राहत देने में ढिलाई बरती गयी तो सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। इस काम में किसी प्रकार की ढिलाई सहन नहीं की जायेगी।
उल्लेखनीय है कि बेमौसम बारिश से पहले से ही किसानों को भारी नुकसान हो चुका है और अब अलग-अलग कारणों से फसलों में आग लग रही है और इससे बडी संख्या में आग लगने की घटनाएं हुई हैं। फसलों की भारी क्षति हुई है, इसलिए किसानों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री योगी ने बडा कदम उठाते हुए दिशा-निर्देश दिए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह

