बाराबंकी : मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम काे लेकर दौलतपुर फार्म हाउस पर आला अफसरों की बढ़ी चहलकदमी

WhatsApp Channel Join Now
बाराबंकी : मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम काे लेकर दौलतपुर फार्म हाउस पर आला अफसरों की बढ़ी चहलकदमी


बाराबंकी, 10 दिसंबर (हि.स.)। आम किसान से पद्मश्री का सफर तय करने वाले रामसरन वर्मा फार्म हाउस पर सूबे के मुखिया के आगमन को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। खेती की बात खेत पर कार्यक्रम को लेकर दौलतपुर फार्म हाउस के खेत तैयार हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में रामसरन वर्मा अपनी हर उपलब्धियां को दर्शाने के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं प्रशासनिक अमले की चहलकदमी दौलतपुर गांव में बढ़ गई है।

टमाटर व आलू की खेती से नाम मुकाम हासिल करने वाले पद्मश्री अब विभिन्न प्रकार के फल व सब्जी की उन्नतशील खेती अपनी विधा में कर अलग छाप छोड़ रहे हैं। हाईटेक फार्म पर जहां देश विदेश के कृषि वैज्ञानिक व मेहमानों से लेकर किसान व प्रशिक्षुकों का आगमन उनकी तकनीक खेती सीखने को आता है। वहीं प्रदेश के कई राज्यपाल और मंत्रियों के कार्यक्रमों यहां पर पूर्व में आयोजित हो चुके हैं। इन सबसे इतर 12 दिसंबर का दिन पद्मश्री बहुत खास मान रहे हैं। क्योंकि यह पहला मौका होगा जब सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद उनके फार्म हाउस पर उनकी खेती की तकनीक देखने आएंगे। वहीं कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अपने उद्बोधन से प्रदेश व देश के किसानों को पद्मश्री की खेती से रूबरू कराएंगे।

मुख्यमंत्री के संक्षिप्त कार्यक्रम में कुछ छूट न जाए लिहाजा रामसरन वर्मा अपनी उपलब्धियां दर्शाने को होर्डिंग,बैनर व कटआउट लगवा रहे हैं। बुधवार अयोध्या मंडल के कमिश्नर व आईजी ने जिला प्रशासन के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। रामसरन वर्मा के पुत्र राहुल वर्मा भी तैयारियों को करने में जुटे हुए हैं। अधिक उत्पादन के लिए आम किसान जहां रासायनिक उर्वरक व कीटनाशक दावों का अधिक प्रयोग करके खेती करते हैं। वहीं पद्मश्री रामसरन ऑर्गेनिक खेती से अनाज फल और सब्जी की उन्नशील खेती अपनी विधा से कर अच्छा उत्पाद कर रहे है। इसे तैयार उत्पादन को पद्मश्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Share this story