सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के मॉडलों का मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन
Mar 10, 2024, 21:00 IST

WhatsApp Channel
Join Now

गोरखपुर, 10 मार्च (हि.स.)। गोरखपुर नगर निगम की 482 करोड़ रुपये की 253 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल पर रखे गए नगर निगम के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के विभिन्न मॉडलों को देखा। उन्होंने अधिकारियों से इस बावत जानकारी भी ली।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफाई मित्रों का मनोबल बढ़ाया। सफाई मित्रों के साथ उन्होंने फोटो भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री ने सफाई कार्य मे उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मियों और स्वयं सहायता समूह की स्वावलंबी महिलाओं को सम्मानित भी किया।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. आमोदकांत /राजेश