प्रतीक यादव के निधन पर संवेदना व्यक्त करने अपर्णा यादव के आवास पर पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री
लखनऊ, 20 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर परिजनाें काे सांत्वना देने के
लिए बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लखनऊ में उनके आवास पहुंचे। उन्हाेंने यहां परिजनाें से मुलाकात की और दिवंगत प्रतीक यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित की श्रद्धांजलि दी।
भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव का काफिला अपर्णा यादव के आवास पर पहुंचा। मुख्यमंत्री यादव ने राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष अपर्णा यादव एवं गमगीन परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने प्रतीक यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। दुख की इस घड़ी में अपर्णा यादव और परिवार से शोक संवेदना प्रकट करते हुए ढांढस बंधाया। उनके आवास पर प्रतीक यादव की श्रद्धांजलि सभा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के अलावा तमाम राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों के पहुंचने का तांता लगा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

