मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 113810 रोगी हुए लाभान्वित

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 113810 रोगी हुए लाभान्वित


लखनऊ,03 मई (हि.स.)। जन सामान्य को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से रविवार को प्रदेशभर में लगाये गये मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में कुल 113810 रोगी लाभान्वित हुए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 49777 पुरूष,50106 महिलाएं, 13927 बच्चे लाभान्वित हुए। इसके अलावा 1090 गंभीर मरीजों को उच्च चिकित्सालयों में उपचार के लिए भेजा गया। इस दौरान स्वास्थ्य मेले में 3536 गोल्डेन कार्ड वितरित किये गये।

मेले में कुल 4943 चिकित्सक, 15083 पैरामेडिकल स्टाफ एवं 1997 आईसीडीएस स्टाफ ने अपनी सेवाएं दी। रविवार को लगे स्वास्थ्य मेले में बुखार क कुल 14727 मरीज आए। डेंगू के 1734 टेस्ट किये गये जिसमें नौ मरीज धनात्मक पाये गये।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आरोग्य स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के अतिरिक्त स्वच्छता के विषय में अवगत कराया गया। जल जनित रोगों से बचाव के विषय में चर्चा की गयी। मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए सोते समय मच्छरदानी लगाने एवं आस-पास पानी न जमा होने की सलाह दी गयी। संतुलित आहार तथा व्यायाम की आवश्यकता के साथ—साथ मानसिक स्वास्थ्य के विषय में भी लोगों को जानकारी दी गयी।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story