मुख्यमंत्री ग्रिड याेजना का काम समय पर पूरा नहीं हुआ तो लगेगा एक लाख रुपये प्रतिदिन जुर्माना : नगर आयुक्त

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री ग्रिड याेजना का काम समय पर पूरा नहीं हुआ तो लगेगा एक लाख रुपये प्रतिदिन जुर्माना : नगर आयुक्त


कानपुर, 20 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के कार्यों में लापरवाही और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यदायी संस्था एक सप्ताह के भीतर दोनों मशीनों से सड़क के दोनों ओर समानांतर काम शुरू कराएं, अन्यथा प्रतिदिन एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यह बातें देर रात चिड़ियाघर के पास मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत हाे रहे निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त अरपित उपाध्याय ने कही।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत कुल 5400 मीटर फुटपाथ का निर्माण होना है। इसके सापेक्ष अभी एक ओर करीब 1750 मीटर सड़क निर्माण और 2000 मीटर क्षेत्र में यूटिलिटी संबंधी काम पूरा हुआ है। उन्होंने मुख्य अभियंता को संबंधित कार्यदायी संस्था को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने परियोजना पूरी करने के लिए 20 दिसंबर 2026 की समयसीमा निर्धारित की। उन्होंने निर्देश दिए कि तय समय तक सभी कार्य हर हाल में पूरे किए जाएं। निर्माण की गुणवत्ता और प्रगति की नियमित निगरानी की जाए। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री ग्रिड योजना शासन की प्राथमिकता वाली परियोजना है। इसकी प्रगति की निगरानी के लिए रात्रिकालीन भ्रमण और औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780182 Articles

Share this story