कौशाम्बी हादसा : मुख्यमंत्री याेगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की

WhatsApp Channel Join Now
कौशाम्बी हादसा : मुख्यमंत्री याेगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की


लखनऊ, 27 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कौशाम्बी में हुए सड़क हादसे के संबंध में स्थानीय प्रशासन से जानकारी ली। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक मदद देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन के आला अधिकारियों को राहत-बचाव तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि घायलों का समुचित तरीके से इलाज कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि परिजनों को दुःख सहने की क्षमता प्रदान करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story