श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

WhatsApp Channel Join Now
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित


मुरादाबाद, 02 अगस्त (हि. स.)। मुरादाबाद के जिला अधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया सावन मास के प्रथम सोमवार पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक के मद्देनजर 03 अगस्त को नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित किया है।

जिला अधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया ने रविवार रात्रि जारी किए पत्र में कहा कि प्रथम सोमवार कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के द्वारा जनपद मुरादाबाद के विभिन्न मंदिरों में काफी संख्या में जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना की जाती है कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की पूजा अर्चना में सुगमता एवं सुविधाओं तथा छात्राओं के हितों के दृष्टिगत जनपद मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक के समस्त परिषदीय, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्डों से संचालित समस्त विद्यालयों, संस्थाओं, कॉलेजों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में 03 अगस्त सोमवार का अवकाश घोषित किया जाता है। जिलाधिकारी ने आगे कहा कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story