कौड़िहार, कोरांव, जसरा, शंकरगढ़ के बीईओ से स्पष्टीकरण तलब

WhatsApp Channel Join Now
कौड़िहार, कोरांव, जसरा, शंकरगढ़ के बीईओ से स्पष्टीकरण तलब


--बीएसए ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में लगाई फटकार

--कहा, पास के बीईओ को कार्यभार न देकर जाने पर होगी एफआईआर

प्रयागराज, 08 मई (हि.स)। प्रयागराज के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए खण्ड शिक्षाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया। उन्होंने कौड़िहार, कोरांव, जसरा और शंकरगढ़ के बीईओ को बिना कार्यभार बगल के बीईओ को दिए अवकाश जाने पर फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।

बीएसए ने कहा कि बिना जानकारी दिए अब अनुपस्थित रहने पर सम्बंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और ऐसे बीईओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई बीईओ बिना बताए ब्लॉक से गायब रहता है और किसी विद्यालय में कोई घटना होती है तो सम्बंधित बीईओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

इस दौरान बीएसए ने शिक्षण, बच्चों के नामांकन, मध्यान्ह भोजन योजना, विद्यालय परिसर में साफ सफाई, शौचालय की सफाई सहित अन्य पर विस्तार से समीक्षा कर जरूरी दिशा निर्देश दिया। वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिले के सभी बीईओ जुड़े हुए थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story