वेद प्रकाश यादव ने वार्डनों के दिलों में बनाई विशेष जगह : अखिलेश कुमार ओझा

WhatsApp Channel Join Now

गोरखपुर, 30 सितंबर (हि.स.)। नागरिक सुरक्षा कोर, प्रखण्ड सिविल लाइन्स की ओर से वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक वेद प्रकाश यादव के पदोन्नत होकर सीतापुर में उप नियंत्रक बनाए जाने पर भावभीनी विदाई दी गई। डिविजनल वार्डन अखिलेश कुमार ओझा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में अधिकारियों, वार्डनों एवं स्वयंसेवकों ने उनके गोरखपुर कार्यकाल को याद किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह को संबोधित करते हुए डिविजनल वार्डन अखिलेश कुमार ओझा ने कहा कि वेद प्रकाश यादव ने अपनी कुशल संवाद शैली, प्रशिक्षण क्षमता और आत्मीय व्यवहार से गोरखपुर के वार्डनों के बीच विशिष्ट पहचान बनाई। उन्होंने नागरिक सुरक्षा से जुड़े प्रशिक्षण को केवल औपचारिकता न रहने देकर उसे व्यवहारिक और उपयोगी बनाने का कार्य किया। आपदा प्रबंधन, मॉक ड्रिल, ब्लैकआउट अभ्यास और आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया जैसे विषयों पर उनके मार्गदर्शन से वार्डनों और स्वयंसेवकों की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

अखिलेश कुमार ओझा ने कहा कि नागरिक सुरक्षा कोर से अपने लगभग 27 वर्षों के जुड़ाव के दौरान उन्हें अनेक अधिकारियों के साथ कार्य करने का अवसर मिला, लेकिन वेद प्रकाश यादव जैसे समर्पित, अनुशासित और सहयोगी अधिकारी का कार्यकाल विशेष रूप से स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा, “वेद प्रकाश यादव ने केवल प्रशिक्षण ही नहीं दिया, बल्कि अपने सहज और आत्मीय व्यवहार से प्रत्येक वार्डन के हृदय में स्थान बनाया। उनका गोरखपुर से जाना भावुक करने वाला है, लेकिन उप नियंत्रक के पद पर उनकी पदोन्नति पूरे नागरिक सुरक्षा परिवार के लिए गर्व का विषय है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story