दीवानी बार अधिवक्ता संघ चुनाव में अवधेश सिंह अध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित

WhatsApp Channel Join Now
दीवानी बार अधिवक्ता संघ चुनाव में अवधेश सिंह अध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित


दीवानी बार अधिवक्ता संघ चुनाव में अवधेश सिंह अध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित


जौनपुर, 12 सितंबर (हि.स.)। जौनपुर में दीवानी बार अधिवक्ता संघ के चुनाव में शनिवार को मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर अवधेश सिंह ने 1,276 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमेश चंद्र उपाध्याय को 120 मतों से पराजित किया। रमेश चंद्र उपाध्याय को 1,156, रुद्र प्रताप यादव को 187, जवाहरलाल यादव को 178 और अरुण सिंह को 35 मत मिले, जबकि 18 मत अवैध घोषित किए गए।

मंत्री पद पर मनीष कुमार सिंह ने जीत हासिल की। उन्हें 832 मत मिले और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 320 मतों के अंतर से हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सत्येंद्र चतुर्वेदी तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अजय श्रीवास्तव निर्वाचित हुए। लेखा निरीक्षक पद पर महेश कुमार दुबे ने 730 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विकास पटेल को 12 मतों से शिकस्त दी।

संयुक्त मंत्री पद पर शैलेश मिश्रा 571 मत पाकर विजयी रहे। उप मंत्री पद पर अश्वनी कुमार मिश्र और अजीत कुमार यादव निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्य पद के परिणाम में मोहित मिश्रा प्रथम, अजीत कुमार यादव द्वितीय, किरण सिंह तृतीय, अमित तिवारी चतुर्थ तथा विनोद पटेल और प्रशांत उपाध्याय संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहे।

परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और संघ के हित में सक्रियता से कार्य करने की उम्मीद जताई।----------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story