दसवीं में लक्षिता, बारहवीं में निष्कर्ष ने 99.2 प्रतिशत के साथ मारी बाजी
--सीआईएससीई की परीक्षा में विद्यार्थियों ने खूब बटोरे अंक
--वेबसाइट पर भार बढ़ने से परिणाम देखने में हुई परेशानी
प्रयागराज, 30 अप्रैल (हि.स)। काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन की ओर से 10वीं और 12वीं के नतीजे गुरुवार को घोषित हो गए। स्कूलों का दावा है कि उनके परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहे। जीएचएस की लक्षिता ने 10वीं कक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया जबकि सेंट जोसफ के निष्कर्ष गुप्त ने 12वीं में 99.25 प्रतिशत अंक के साथ शहर का मान बढ़ाया है।
परीक्षा परिणाम की घोषणा होते ही छात्र-छात्राएं नतीजे देखने के लिए वेबसाइट खंगालने लगे। इससे वेबसाइट क्रैश कर गई। बहुत देर तक अंकपत्र डाउनलोड नहीं हुए, हालांकि जल्द ही हालात सामान्य हो गए। विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम को लेकर स्कूलों में भी कौतूहल बना रहा। शिक्षकों ने रिजल्ट डाउनलोड करने के साथ मेधावियों की सूची बनाकर यह जानने का प्रयास किया कि किसने सबसे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
इस बार के नतीजों को देखें तो गर्ल्स हाईस्कूल की सारा खान और आराध्या राठौर, यशी गुप्त ने दसवीं में क्रमशः 98.60 प्रतिशत, 98 प्रतिशत और 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। इसी विद्यालय की छात्रा शारन्या श्रीवास्तव और आर्या सिंह ने 98 प्रतिशत, छवि अमित सचदेव ने 97.50 प्रतिशत, माही जायसवाल, सरगम कौर चावला, सुभी तिवारी ने 97.50, आर्यमा सोनकर ने 96.25 और मैत्री सिंह ने 97.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रतिभा दिखाई।
सेंट जोसफ कालेज में 10वीं के विद्यार्थी वेदांत दास 99 प्रतिशत पाकर प्रथम रहे। वहीं श्रीचित्रकूट धाम डिविज़न के डिवीजनल कमांडेंट अमित कुमार पाण्डेय के सुपुत्र प्रांजल पाण्डेय 98.83 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान पर रहे। यशार्थ प्रताप सिंह 98.80 प्रतिशत पाकर तृतीय, डिविट पारीक एवं रिजवान रहमान 98.60 प्रतिशत पाकर चतुर्थ व पंचम स्थान पर रहे।
इसी प्रकार 12वीं में आह्वान कुशवाहा, शुभांकर घोष ने 98.25 प्रतिशत, कौस्तुभ त्रिपाठी ने 98 प्रतिशत, वाणिज्य वर्ग में काव्य जायसवाल ने 97.50 प्रतिशत, श्रेयांश ने 96 प्रतिशत, मानविकी विषय में सौरभ द्विवेदी ने 97.75 प्रतिशत, शिखर अवस्थी ने 97.25 प्रतिशत, सर्वज्ञ पाठक ने 97.25 प्रतिशत, उत्कर्ष और आदित्य ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। सेंट मैरी कान्वेंट की छात्रा पलक, श्रेयशी शुक्ल, जिकरा अख्तर ने दसवीं में क्रमशरू 98.2 प्रतिशत, 97.8 प्रतिशत, 97.6 प्रतिशत, 12वीं की छात्रा गीत गुजराल ने विज्ञान वर्ग में 98.75 प्रतिशत, फातिमा खान ने 98 प्रतिशत, अमानत सिद्दीक ने 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। मानविकी में इसी विद्यालय की श्रुति अग्रवाल ने 98.75 प्रतिशत, अवंतिका पांडेय ने 97.5 प्रतिशत, अग्रणी जायसवाल ने 97 प्रतिशत, वाणिज्य वर्ग में पूर्वी रस्तोगी ने 97.75 प्रतिशत, नव्या ने 97.25 प्रतिशत, अंशिका गुप्त ने 97 प्रतिशत के साथ चमक बिखेरी है।
बीएचएस के विद्यार्थियों ने भी खूब अंक बटोरे हैं। 12वीं में हसन शोएब ने 99 प्रतिशत, श्रेयांश ने 98.3 प्रतिशत, अनमोल कृष्ण सिंह ने 98 प्रतिशत, शिखर श्रीवास्तव ने 97.3 प्रतिशत, अर्जुन और आरुष ने 97 प्रतिशत अंक के साथ दम दिखाया है। दसवीं में रुद्र शर्मा ने 99 प्रतिशत, तेजेंद्र सिंह ने 98.4 प्रतिशत, श्रेष्ठ श्रीवास्तव और अर्थव जायसवाल ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
सेंट जान्स एकेडमी के दसवीं में आरुष सिंह ने 98.4 प्रतिशत, काव्यांश ठाकुर ने 97.6 प्रतिशत, गर्वित श्रीवास्तव 95.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। बिशप जांशन के छात्र तेजस्व प्रताप सिंह ने 12वीं में 95.25 प्रतिशत, उज्ज्वल मिश्र ने 94 प्रतिशत, दसवीं में देवर्षि चतुर्वेदी ने 97.8 प्रतिशत, प्रांजलि शुक्ल ने 95.6 प्रतिशत, सक्षम सिंह ने 95.2 प्रतिशत के साथ प्रतिभा दिखाई। बेनहर हाईस्कूल की जैनब ने दसवीं में फातिमा ने 95.3 प्रतिशत, अमीर हसन रजा ने 93.4 प्रतिशत, इस्माइल अख्तर अंसारी ने 92.2 प्रतिशत, 12वीं में इसी स्कूल की उमर इरफा खान ने 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

