सुलतानपुर : शादी समारोह मे हर्ष फायरिंग से मासूम बच्चे की मौत

WhatsApp Channel Join Now
सुलतानपुर : शादी समारोह मे हर्ष फायरिंग से मासूम बच्चे की मौत


सुलतानपुर, 01 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के फुटेहरी बनकेगांव मे रविवार शाम हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक पांच साल के बच्चे की मौत हो गई । मृतक के रिश्ते के चाचा की बारात जाने से पहले उसके रिश्ते के फूफा ने हर्ष फायरिंग किया। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच करते हुए मामले में पूछताछ शुरू कर दिया है।

फुटेहरी बनकेगांव निवासी गिरीवर गोपाल पटेल के चचेरे भाई अनुराग पटेल की रविवार शाम को बारात निकल रही थी । कार्यक्रम कादीपुर कोतवाली स्थित सूरापुर में सुंदर मैरिज लॉन में आयोजित था। बारात जाने से पूर्व अनुराग के जीजा अयोध्या निवासी अजय ने हर्ष फायरिंग किया। जिससे गोली पांच वर्षीय बेटे अर्श पटेल (5) को पेट में लग गई। बच्चे को गोली लगते ही शादी वाले परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में अर्श की मां अमृता पटेल परिवार वालों के साथ लेकर बच्चे को सीएचसी कादीपुर पहुंची जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर किया। यहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया है।

सीओ कादीपुर विनय गौतम ने रविवार को बताया मामले में जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी की पुलिस टीम तलाश कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770764 Articles

Share this story