गंगा में नहाते समय किशोर की  डूबकर मौत

WhatsApp Channel Join Now
गंगा में नहाते समय किशोर की  डूबकर मौत


फर्रुखाबाद, 24 जून (हि.स.)।

गंगा दशहरा के पावन पर्व पर बुधवार को गंगा स्नान के दौरान एक किशोर डूब गया। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीशचन्द्र ने बताया कि इंद्रा नगर निवासी 13 वर्षीय कृष्णा श्रंगीराम पुर में अकेले ई-रिक्शा से गंगा स्नान करने पहुंचा था। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।

कृष्णा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार में उसकी दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि दो छोटी बहनें अभी पढ़ाई कर रही हैं। बेटे की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत पिता फूलचंद ड्यूटी छोड़कर सीधे घाट पहुंचे, जहां बेटे का शव देखकर उनका रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। ---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story