मुख्यमंत्री योगी ने बाबा विश्वनाथ दरबार में हाजिरी लगाई, व्यास जी तहखाने में भी किया दर्शन पूजन

मुख्यमंत्री योगी ने बाबा विश्वनाथ दरबार में हाजिरी लगाई, व्यास जी तहखाने में भी किया दर्शन पूजन
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी, 13 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार देर शाम श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में विधिवत हाजिरी लगाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शहर में आए मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ के स्वर्णिम दरबार में दर्शन पूजन किया।

मुख्यमंत्री को बाबा के दरबार में देख दर्शन पूजन के लिए आए श्रद्धालु हर-हर महादेव का उद्घोष कर उनका अभिवादन करते रहे। मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़ कर शिवभक्तों का अभिवादन स्वीकार किया। बाबा के दरबार में दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री ज्ञानवापी स्थित व्यासजी के तहखाने में झांकी दर्शन के लिए पहुंचे। यहां नंदी भगवान का पूजा कर मुख्यमंत्री ने तहखाने में रखी ऐतिहासिक मूर्तियों का दर्शन पूजन किया। यहां के पूर्व मुख्यमंत्री ने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के मंदिर में दर्शन पूजन किया।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री श्री संकटमोचन मंदिर में गए। यहां दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर के महंत प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र से मुलाकात कर उनकी माता की मृत्यु पर शोक संवेदना भी जताई। मुख्यमंत्री ने रानीपुर में किसान नेता महेंद्र सिंह के घर जाकर उनके परिजनों से भी मुलाकात की।

मंत्री रविंद्र जायसवाल के आवास पर जाकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने वाराणसी दौरे के दौरान मंगलवार देर शाम राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल के खोजवा स्थित आवास पर गए। आवास पर मुख्यमंत्री ने रविन्द्र जायसवाल के नवविवाहित पुत्र आयुष जायसवाल व बहू अक्षता को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय गृहस्थ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंत्री के परिजनों के साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाया।

हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/आकाश

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story