मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर को देंगे 792 करोड़ की 55 परियोजनाओं उपहार, प्रदेश के पहले वानिकी विश्वविद्यालय की रखेंगे नींव

WhatsApp Channel Join Now
  • 491 करोड़ रुपये की लागत से कैम्पियरगंज में बनेगा फॉरेस्ट्री एवं हॉर्टिकल्चर विश्वविद्यालय, 50 हेक्टेयर में होगा निर्माण
  • 621.05 करोड़ की 16 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास, इनमें विश्वविद्यालय समेत 15 अन्य विकास कार्य शामिल
  • ग्रामीण सड़क, बाढ़ बचाव और पेयजल से जुड़ी 39 परियोजनाओं का भी करेंगे लोकार्पण

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 नवंबर को गोरखपुर को 792 करोड़ रुपये से अधिक की 55 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। कैम्पियरगंज के भारीवैसी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही 621.05 करोड़ रुपये की लागत वाली 16 परियोजनाओं का शिलान्यास और 171.13 करोड़ रुपये की 39 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं से उच्च शिक्षा, ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी, बाढ़ नियंत्रण और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

491 करोड़ से बनेगा प्रदेश का पहला वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय होगा। कैम्पियरगंज के भारीवैसी में 50 हेक्टेयर (123.55 एकड़) क्षेत्रफल में बनने वाले इस विश्वविद्यालय पर 491 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। यह प्रदेश का पहला वानिकी विश्वविद्यालय होगा। विश्वविद्यालय में वानिकी एवं औद्यानिकी, वन्यजीव संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, एग्रोफॉरेस्ट्री, फल एवं बागवानी जैसे आधुनिक विषयों की पढ़ाई होगी। यहां स्नातक (बीएससी), परास्नातक (एमएससी), पीएचडी और डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इसके साथ ही विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त विद्यार्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य वन सेवा तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी के पदों पर क्षैतिज आरक्षण देने का प्रस्ताव भी है।

ग्रामीण सड़कों और बाढ़ बचाव से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्वविद्यालय के अलावा ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी, बाढ़ बचाव और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की सुरक्षा से जुड़ी करीब 130 करोड़ रुपये की 15 अन्य परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। इनमें रोहिन नदी के दाएं तट पर स्थित मछलीगांव अलगटपुर तटबंध के किमी 18.20 पर कलान नाले के पास कल्यानपुर में पम्पिंग स्टेशन का निर्माण प्रमुख है। इस परियोजना पर 54.52 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा रोहिन नदी के दाएं तट पर स्थित मानीराम डोमिनगढ़ तटबंध के किमी 10 पर ग्राम सिउरिया के पास 57.19 करोड़ रुपये की लागत से पम्पिंग स्टेशन बनाया जाएगा।

बाढ़ बचाव और पेयजल परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पित होने वाली 39 परियोजनाओं में भी अधिकतर कार्य ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी और बाढ़ बचाव से जुड़े हैं। इनमें राप्ती और रोहिन नदियों के तटबंधों पर कटाव रोकने और सुरक्षा मजबूत करने के कार्य शामिल हैं। प्रमुख परियोजनाओं में राप्ती नदी के बाएं तट पर स्थित गाहांसाड़ कोलिया तटबंध पर ग्राम उत्तरासोत के समीप किमी 7.135 से 7.9 के बीच 17.38 करोड़ रुपये की लागत से होने वाला कटाव निरोधक कार्य शामिल है। वहीं, रोहिन नदी के दाएं तट पर स्थित मानीराम डोमिनगढ़ तटबंध के किमी 9.60 से किमी 11.60 तक 8.41 करोड़ रुपये की लागत से स्लोप पिचिंग का कार्य पूरा किया गया है। राप्ती नदी के बाएं तट पर स्थित बढ़या कोठा तटबंध पर ग्राम तुर्कवलिया के समीप किमी 9.08 से 9.485 के बीच 6.56 करोड़ रुपये की लागत से कटाव निरोधक कार्य भी लोकार्पित होगा।

इसके अलावा अमृत 2.0 के तहत पीपीगंज नगर पंचायत पुनर्गठन पेयजल योजना के पार्ट-1 पर 34.36 करोड़ रुपये और पार्ट-2 पर 26.06 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इन दोनों पेयजल परियोजनाओं का भी मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे।

Live VNS Desk
Live VNS Desk

23672 Articles

Trusted Journalism | Unbiased Reporting | Responsible Editorial Team Since 2013, Live VNS Desk has been committed to delivering fair, factual, and public-interest journalism. Our experienced editorial team oversees the selection, writing, editing, verification, and publication of news content, ensuring accuracy, credibility, and editorial integrity. In today's evolving digital landscape, we embrace modern technology, including Artificial Intelligence (AI), whenever appropriate. However, AI is used solely to assist with content writing, language refinement, and editorial efficiency?not to manipulate facts, spread misinformation, or promote any particular political or ideological agenda. Our principle is simple: Technology can assist journalism, but editorial responsibility must always remain with humans. Every piece of content, including AI-assisted material, is subject to human editorial oversight to maintain journalistic standards. our mission is to provide readers with accurate, balanced, credible, and impartial news. We prioritize facts over sensationalism, transparency over manipulation, and public interest above all else

Share this story