महेंद्र प्रताप मिश्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
महेंद्र प्रताप मिश्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि


गोरखपुर, 4 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को भरोहिया ब्लॉक क्षेत्र के मड़हा निवासी, पूर्व प्रधान स्वर्गीय महेंद्र प्रताप मिश्र के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व प्रधान और श्रीगोरक्षपीठ के अनन्य अनुयायी महेंद्र प्रताप मिश्रा का लंबी बीमारी के बाद 27 अगस्त को निधन हो गया था। गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार दोपहर उनके मड़हा गांव में स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय मिश्र के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और महायोगी गुरु गोरखनाथ से दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने परिजनों के साथ आत्मीय बातचीत कर उन्हें ढांढस भी बंधाया। इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, विधायक फतेह बहादुर सिंह, ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, महेंद्र प्रताप मिश्र के परिजन अरविंद मिश्र, मुकुट मिश्र, अंकुर, अनिल, प्रसन्न आदि उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765944 Articles

Share this story