मुख्यमंत्री 21 जून को राठ में करेंगे विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री 21 जून को राठ में करेंगे विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास


हमीरपुर, 19 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 जून को हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री जनपद की सदर एवं राठ विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।

उपजिलाधिकारी अभिमन्यु कुमार ने शुक्रवार को शाम बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का राजकीय हेलीकॉप्टर दोपहर 12,45 बजे स्वामी ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में बने हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद वह 12,50 बजे हेलीपैड से प्रस्थान कर 12,55 बजे बीएनवी इंटर कॉलेज मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में जनपद हमीरपुर की सदर एवं राठ विधानसभा क्षेत्रों की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके बाद 2 बजे से 2,30 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

बताया कि निर्धारित समयानुसार मुख्यमंत्री 2,30 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर 2,35 बजे स्वामी ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज के हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से 2,40 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा लखनऊ के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैरिकेडिंग, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story