एक मंच पर गूंजीं शहनाइयां और निकाह की सदाएं,207 जोड़ों ने थामा जीवनभर का साथ

WhatsApp Channel Join Now
एक मंच पर गूंजीं शहनाइयां और निकाह की सदाएं,207 जोड़ों ने थामा जीवनभर का साथ


एक मंच पर गूंजीं शहनाइयां और निकाह की सदाएं,207 जोड़ों ने थामा जीवनभर का साथ


सुलतानपुर, 31 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर मे खुशियों,उत्साह और सामाजिक सौहार्द का केंद्र बना रहा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित भव्य समारोह में 207 जोड़ों ने एक साथ नए जीवन की शुरुआत की।इनमें 205 हिंदू जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह कराया गया,जबकि दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह इस्लामी परंपरा के अनुसार संपन्न हुआ।

विकास खंड बल्दीराय परिसर में शुक्रवार को एक ही मंच पर दोनों धर्मों की परंपराओं के साथ संपन्न हुए इस आयोजन ने सामाजिक समरसता और गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल पेश की।शहनाइयों की मधुर धुन,वैदिक मंत्रोच्चार और निकाह की रस्मों के बीच नवदंपतियों ने जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और परिजनों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती रही।

समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ऊषा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है।इससे जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक बेटियों का विवाह कराने में बड़ी सहायता मिल रही है। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद,समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।इस अवसर पर जिला परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिंह, एसडीएम बल्दीराय प्रभात सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण, खंड विकास अधिकारी विमलेश चंद्र त्रिवेदी, एडीओ पंचायत दयावंत सिंह, एपीओ मनरेगा स्मिता सिंह, मनोज कुमार यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल, आचार्य सूर्यभान पांडे, अवधेश दुबे, मुकेश अग्रहरि, राजधर शुक्ला, प्रधान मोहम्मद सम्मु, नायब तहसीलदार गुलाब सिंह, सीओ आशुतोष कुमार, थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह, आरज़ू नय्यर, एडीओ आईएसबी शिवकुमार, सचिव प्रदीप कुमार सिंह, एडीओ अरविंद कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

Share this story