मंडल रेल प्रबंधक ने स्व0 हेमराज की पत्नी को सौंपा 1 करोड़ 8 लाख का चेक

WhatsApp Channel Join Now
मंडल रेल प्रबंधक ने स्व0 हेमराज की पत्नी को सौंपा 1 करोड़ 8 लाख का चेक


मुरादाबाद, 22 अप्रैल (हि.स.)। रेलवे सैलरी पैकेज स्कीम के अंतर्गत कार्यालय खल्लासी स्व: हेमराज की पत्नी को आज मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव की उपस्थिति में एक्सिस बैंक शाखा चंदौसी द्वारा 1 करोड़ 8 लाख का चेक प्रदान किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने मृतक कर्मचारी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मुरादाबाद मंडल पूरे परिवार के साथ सम्बद्ध है।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक महेश यादव ने बताया कि क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान, चंदौसी में कार्यरत स्व: हेमराज कार्यालय खल्लासी की एक सड़क दुर्घटना में 2 नवम्बर 2025 को मृत्यु हो गई थी I स्व: हेमराज का रेलवे सैलरी पैकेज स्कीम के अंतर्गत एक्सिस बैंक की चंदौसी शाखा में खाता था।

मुरादाबाद मंडल द्वारा एक्सिस बैंक के अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय एवं आवश्यक कार्यवाही को पूर्ण किया गया। जिसके उपरांत एक दुर्घटना में कर्मचारी की मृत्यु होने पर बैंक द्वारा पैकेज का लाभ देते हुए एक करोड़ आठ लाख की धनराशि स्वीकृत की गयी I

आज मंडल रेल प्रबंधक एवं प्रवर मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक ठाकुर की उपस्थिति में एक्सिस बैंक के अधिकारियों द्वारा स्व: हेमराज की पत्नी शारदा को मंडल कार्यालय, मुरादाबाद में चेक दिया गया I

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story